गुड़गांव, अप्रैल 9 -- सोहना, नरेश। खराब मौसम के चलते स्थानीय अनाजमंडी के आढ़तियों ने तीन दिन तक गेहूं की सरकारी खरीद में सहयोग करने से इंकार कर दिया है। इस सिलसिले में आढ़त एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी को पत्र लिखा है। गुरुवार को आढ़ियों ने सरका के खाते में गेहूं को नहीं खरीदा गया। बीते 10 दिन से रूक-रूककर बारिश हो रही है। इससे खेतों में खड़ी और कटी गेहूं की फसल खराब हेने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों की तरफ से बिक्री के लिए आठ दिन में करीब 23 क्विटंल गेहूं को लाकर अनाजमंडी में रख दिया है। इसमें से 60 प्रतिशत गेहूं खुले में पड़ा है। किसानों ने गेहूं की सुरक्षा की जिम्मेदारी आढ़तियों पर डाल दी है। इसको लेकर आढ़तियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से तीन दिन तक गेहूं की खरीद में सहयोग नहीं करने का फैसला लिया।वहीं, आठ दिन से गेहूं लेकर अनाजमंड...