आड्रे हाउस में आज से दो दिनी जलवायु अखड़ा
रांची, जुलाई 21 -- रांची। झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क सारथी की ओर से आड्रे हाउस में बुधवार से जलवायु अखड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत दिन के साढ़े दस बजे होगी। बताया गया कि दो दिनी राज्यस्तरीय सम्मेलन में जलवायु, अनुकूलन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं समावेशी आजीविका पर चर्चा होगी। इस दौरान जलवायु परिवर्तन, हरित विकास एवं समुदाय आधारित जलवायु समाधान को लेकर संवाद होगा। इसमें देशभर से पांच सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। जो परिचर्चा में शामिल होंगे और नीतिगत अध्ययन, शोध दस्तावेज भी प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर झारखंड की पारंपरिक संस्कृति, स्थानीय नवाचार तथा समुदाय आधारित जलवायु समाधान से संबद्ध प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.