लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- लखीमपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के आडिट में करोड़ों रुपए के बिल बाउचर न मिलने पर वित्तीय अनियमिता में शामिल किया गया। सचिवों व प्रधानों को नोटिस जारी कर आडिट आपत्तियों का निस्तारण कराने के लिए बिल बाउचर मांगे गए। कई बार निर्देश, नोटिसें देने के बाद भी सचिवों ने बिल बाउचर नहीं दिए। करीब 2.28 करोड़ की आडिट आपत्तियां हैं। इस पर अब डीपीआरओ ने दो सचिवों पर एफआईआर कराने का निर्देश एडीओ पंचायत को दिया है। एडीओ पंचायत से तीन दिन के अन्दर एफआईआर करवाकर सूचना मांगी है। इस कार्रवाई से सचिवों में हड़कम्प मचा है। वित्तीय वर्ष वर्ष 2018-19 में पलिया ब्लाक की ग्राम पंचायत बड़ागांव में 38,00,659 रुपये, धुसकिया ग्राम पंचायत में 2,55,1629 और गदनिया में 34,74,253 रुपये की गड़बड़ी...