लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की आडिट में करोड़ों रुपए की आडिट आपत्तियां दर्ज की गईं। कई साल हो गए। सचिवों को नोटिसें जारी होती रहीं और फाइलें लटकी रहीं। नोटिसें, मीटिंगों में निर्देश के बाद भी सचिवों ने आडिट आपत्तियों को लेकर कोई अभिलेख नहीं दिए। इस पर अब डीपीआरओ ने एफआईआर का आदेश किया है। एडीओ पंचायतों को निर्देश दिया है कि तीन दिन के अन्दर एफआईआर कराकर सूचना दें। इससे सचिवों में हड़कम्प मचा है। खास बात यह है कि जिन सचिवों पर एफआईआर का निर्देश है उसमें दो सचिव निलंबित चल रहे हैं। जिन सचिवों के खिलाफ एफआईआर का आदेश हुआ है उसमें लखीमपुर ब्लाक के मरखापुर में 2020-21 की 11 लाख से अधिक की आडिट आपत्ति है। यहां के सचिव अजय प्रकाश के खिलाफ एफआई का आदेश किया गया है। इसके अवाला बसंतापुर कला पलिया में 2022-23 क...