गाजीपुर, जुलाई 18 -- खानपुर (गाजीपुर)। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम के आठ हॉकी खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटे से चयन हुआ है। इनमें तीन खिलाड़ियों को सब इंस्पेक्टर (दरोगा) और पांच को कांस्टेबल पद मिला है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित उत्तम सिंह भारतीय जूनियर हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भारतीय सीनियर टीम के सदस्य हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने जूनियर एशिया कप और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, शारदानंद तिवारी और आमिर अली भी भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और जूनियर विश्व कप में भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।कांस्टेबल पद पर मोईन अली, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, राहुल यादव और चंदन राजभर का चयन हुआ है। इन...