नैनीताल, जून 9 -- नैनीताल, संवाददाता l नैनीताल में पर्यटन सीजन के चलते आम दिनों में भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मौसम सुहावना होने के साथ ही यहां सैलानियों की आमद लगातार बढ़ी है l शहर में मंगलवार को छुट्टी मनाने आठ हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे lमंगलवार को नैनीताल में सुबह से पर्यटकों का आगमन रहा। माल रोड, नैनी झील, केव गार्डन, स्नोव्यू पॉइंट, पंगोट, हिमालय दर्शन आदि में पर्यटकों की भारी चहल-पहल देखी गई। सुबह से ही बादलो के बीच खिली हल्की सी धूप में नौकायन के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। जहां एक ओर पर्यटकों से आगमन से शहर में रौनक छाई रही, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कें पर्यटकों के वाहनों के जाम से पटी रहीं। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान अभियान: नैनीताल रोड पर रोज दौड़ रहे 55 हजार वाहन, क्या है जाम से मुक्ति का रोडमैप? शहर की मालरोड, बाय...