मुरादाबाद, जुलाई 8 -- मुरादाबाद। जिले में आठ हजार शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलेगा। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को पंचायत भवन में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रमाण पत्र बांटे गए। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां पर मंत्री ने शिक्षकों के साथ में वाराणसी के व्यापार केंद्र में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाइव प्रसारण देखा। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे राष्ट्र निर्माता हैं और उनके स्वास्थ्य व सम्मान की चिंता करना सरकार का परम कर्तव...