प्रयागराज, जून 1 -- भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने सोमवार को रोडवेज के जीरो रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से रोडवेज विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन संगठन के अनुसार, धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव निवासी संगम सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जीरो रोड डिपो के एआरएम अरविंद कुमार मिश्र उनसे और उनके एक साथी परिचालक से संबंधित कार्यों के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। आरोप लगाया कि मिर्जापुर-शक्तिनगर मार्ग पर परिचालक की ड्यूटी सुचारु रूप से संचालित कराने और एक अन्य परिचालक की सर्विस बुक में वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि सही कराने के एवज में आठ हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत पर एंटी करप्शन के निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय ट्रैप ट...