फतेहपुर, अगस्त 12 -- फतेहपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने 'मिशन सेव फ्यूचर 2.0' के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के दौरान बिना फिटनेस, बिना परमिट और निर्धारित मानकों को पूरा किए बिना बच्चों को ढो रहे आठ स्कूली वाहनों को बुधवार को अलग-अलग थानों में सीज कर दिया गया। जबकि 16 वाहनों का चालान किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीमों ने स्कूली बसों, वैन समेत बच्चों के आवागमन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की जांच की। यह भी पढ़ें- Gonda News: परसपुर में फिटनेस-परमिट विहीन पांच स्कूली वाहन सीज जांच में वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य जरुरी दस्तावेजों के साथ ही वाहन की स्थिति और निर्धारित सुरक्षा मानकों को...