मोतिहारी, फरवरी 28 -- मोतिहारी,मोतिहारी संवाददाता । बिहार सरकार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन व महिला आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार सह व्यवहारिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया । इसमें पड़ोसी जिले से भी कई युवा रोजगार के लिए पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह व नगर विधायक प्रमोद कुमार सहित अन्य ने किया । इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बदली हुई परिस्थिति में सरकार का यह निर्णय है कि असंगठित क्षेत्रों में अत्यधिक नियोजन के अवसर को राज्य की सुदूर क्षेत्रों तक ले जाया जाए ताकि राज्य के ग्रामीण बेरोजगार युवा भी इन अवसरों का लाभ उठा सकें। इस मेंले का उद्देश्य बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि रो...