आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़,संवाददाता। डीएसओ की ओर से फरवरी माह में खाद्यान्न वितरण की तारीखें तय कर दी गई हैं। इस बार आठ फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक सभी कार्डधारकों को राशन वितरण किया जाएगा। शासन के नए निर्देशों के तहत इस माह उपभोक्ताओं को गेहूं की तुलना में चावल अधिक मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति यूनिट 35 किलो राशन में 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट चार किलो चावल और एक किलो गेहूं दिया जाएगा। पहले की तुलना में चावल की मात्रा बढ़ने और गेहूं घटने से उपभोक्ताओं में नई व्यवस्था को लेकर चर्चा है। डीएसओ ने सभी कोटेदार को निर्देश दिया है कि वितरण अवधि के दौरान सभी कोटेदारों को निर्धारित समय सीमा में वितरण पूरा करें। साथ ही आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.