सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। आठ, नौ और दस जून को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

परीक्षा की व्यवस्थाएँ परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर निगरानी और यातायात प्रबंधन तक हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। भर्ती परीक्षा जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 2832 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशा...