समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- उजियारपुर। 8 से 10 घंटा हर दिन हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग रात में चैन से सो नही पाते हैं। बैचैन कर देने वाली गर्मी में लोग खुले आकाश के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। बिजली विभाग के पावर सब स्टेशन द्वारा सोशल मीडिया पर जारी लोड शेडिंग (पावर कट) की आंकड़ों पर ही गौर करें तो सिर्फ शुक्रवार को ही 24 घंटा में 3 से 4 बार 1 से 2 घंटा का (पावर कट) लोड शेडिंग किया गया है। इधर इस लोड शेडिंग पर ग्रिड के एक अधिकारी ने नाम नहीं छपाने की शर्त पर बताया की राज्य सरकार एनटीपीसी से बिजली खरीदती है। यह भी पढ़ें- बिजली की कटौती के कारण रोटेशन पर मिल रही बिजली बढ़ी गर्मी में राज्य सरकार का बिजली खरीदने के बजट से अधिक खपत होने के चलते लोड शेडिंग के रूप में बिजली कटौती का आदेश जारी करती है। जो अलग अलग समय में अलग...