कटिहार, अप्रैल 5 -- मनिहारी निस शनिवार को नागरिक संघर्ष समिति ने आठ सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया। नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने बताया कि मनिहारी तथा अमदाबाद नगर पंचायत द्वारा लोगों को धमकी देकर होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है। मनमाने तरीके से होल्डिंग टैक्स की वसूली की जा रही है। आवास योजना में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। अंचल कार्यालय मनिहारी में नामान्तरण कराने के नाम पर बिचौलियों द्वारा अवैध उगाही की जा रही है। संघर्ष समिति ने हाल में आए आंधी बारिश से हुई फसल क्षति को लेकर मुआवजा राशि का भुगतान करने की मांग की।मौके पर संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, करण मानस,इंदजीत यादव, हारूण रसीद आदि लोग मौजूद थे । समिति का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिलकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौं...