धनबाद, अप्रैल 10 -- आठ सूत्री जनहित मांगों को लेकर वार्ड संख्या दो के ग्रामीणों ने गुरुवार को पार्षद मो. शहाबुद्दीन के नेतृत्व में न्यू आकाशकिनारी कोलियरी की एसटीजी आउटसोर्सिंग का चक्का जाम कर दिया। छाताबाद से जुलूस की शक्ल में पहुंचे महिला-पुरुषों के धरने के कारण घंटों आवागमन बाधित रहा। करीब 10 घंटे चले विरोध के बाद गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम वी. विजय कुमार के साथ वार्ता हुई। प्रबंधन ने 15 दिनों के भीतर छह मांगों के समाधान का आश्वासन दिया, जबकि अंडरपास और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रस्ताव को मुख्यालय भेजने की बात कही। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। ग्रामीणों की मुख्य मांगों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार, शुद्ध जलापूर्ति, नियमित पानी छिड़काव, जर्जर पाइपलाइन की मरम्मत और बिजली सुधार शामिल हैं। वार्ता में एजीएम जेके जायसवाल...