देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। बीआरपी/सीआरपी महासंघ झारखंड प्रदेश ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। महासंघ ने बताया कि इस संबंध में पत्रांक 13/2025 दिनांक 24 नवंबर 2025 को राज्य परियोजना कार्यालय को मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। इससे आक्रोशित होकर महासंघ ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शुक्ला एवं महासचिव अमर कुमार खत्री ने संयुक्त रूप से बताया कि आंदोलन के पहले चरण में दिनांक 15 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक राज्यभर में कार्यरत सभी बीआरपी/सीआरपी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे तथा इस अवधि को विरोध सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को झारखंड शिक्षा...