आठ सूत्रीय मांगो को लेकर लेखपालों ने दिया धरना
चंदौली, अक्टूबर 3 -- नौगढ़। हिन्दुस्तान संवाद लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगो को लेकर शनिवार को अध्यक्ष मनीष सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया। वहीं मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम पवन कुमार को सौंपा। साथ ही शासन एवं राजस्व परिषद से मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग किया। चेताया कि मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि राजस्व प्रशासन में लेखपालों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नामांतरण, वरासत, राजस्व अभिलेखों का अद्यतन पैमाईश, आपदा प्रबंधन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों की जांच, कानून व्यवस्था सहित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लेखपाल लगातार कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मांगों के समर्थन में लेखपालों ने जिलेभर में किया धरना प्रदर्शन लेखपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.