आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विभाग के कर्मचारी मुखर
बागेश्वर, अक्टूबर 7 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने सहायक कृषि अधिकारी संवर्ग की लंबित समस्याओं और न्यायोचित मांगों के निराकरण को लेकर चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर 27 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। संघ ने सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 का ग्रेड पे 2400 से बढ़ाकर 4200 करने, वर्ग-1 को राजपत्रित घोषित कर ग्रेड पे 4800 करने तथा वर्ग-3 और वर्ग-2 का आमेलन कर दोनों संवर्गों को 4200 ग्रेड पे देने की मांग की। 28 मार्च 2025 से प्रभावी शिथिलीकरण नियमावली के तहत पात्र कार्मिकों को पदोन्नति में तत्काल शिथिलीकरण का लाभ देने की भी मांग उठाई। इसके अलावा सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 को 10 वर्ष की सेवा पूरी होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.