फरीदाबाद, फरवरी 21 -- पलवल, संवाददाता। सीआईए पलवल ने वर्ष 2018 के लूट मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। आठ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2018 को बहीन थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र के दो लोगों को फ्लैट में फिल्म लगाने का झांसा देकर बुलाया गया था। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल, घड़ी और नकदी लूट ली थी। उस समय पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया था और पीड़ितों को छुड़ाया था। वारदात में इस्तेमाल कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी। बाद में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अब सीआईए टीम ने फरार आरोपी अजरूदीन उर्फ अजरु निवासी घसेड़ा जिला नूंह को पकड़ लिया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गय...