गुमला, मार्च 8 -- सिसई प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय के समीप कुदरा गांव में आठ-नौ वर्षों से अधूरी पड़ी सरना स्थल की घेराबंदी को पूरा करने का बीड़ा ग्रामीणों ने खुद उठा लिया है। रविवार को गांव के पहान कीनू उरांव द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराने के बाद ग्रामीणों ने श्रमदान के जरिए चारदीवारी निर्माण कार्य की शुरुआत की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले जिला कल्याण विभाग द्वारा सरना स्थल की घेराबंदी का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन लाभुक समिति के पहले सचिव और बाद में अध्यक्ष के निधन के बाद निर्माण कार्य अधूरा रह गया। इसके बाद ग्रामसभा के माध्यम से नई समिति बनाकर काम पूरा कराने का प्रयास किया गया, परंतु विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा रहा।धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ में हो रही परेशानियों को देखते हुए ...