चंदौली, जून 5 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। चकिया से अहरौरा को जोड़ने वाले गरई नदी पर अर्धनिर्मित पुल का काम शुरू हो गया है। इससे दोनों जिलों के लोगों में उम्मीद जगी है कि इसके बन जाने से आवागमन में सहूलियत होगी।

नदी पर पुल का निर्माण साथ ही बाढ़ और बारिश में आवागमन बंद होने पर 10 से पंद्रह किमी का अतिरिक्त चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा। दरअसल, पहले नदी पर पुल तो बना था, लेकिन काफी नीचे था जिससे बरसात में डूब जाता था जिससे आवागमन बंद हो जाता था। पानी में डूबने के कारण पुल जर्जर भी हो गया था।

त्वरित आर्थिक विकास योजना साल 2016 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शहाबगंज में कर्मनाशा नदी और शिकारगंज के पास गरई नदी पर पुल का निर्माण शुरू हुआ था।

धन की कमी से रुकावट काम शुरू होने के कुछ दिन बाद पहले तकनीकी कारणों से बाद में धन के अभाव म...