आठ साल बाद शिक्षक भर्ती में ओवरएज छह अभ्यर्थी सफल
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2018 में ओवरएज हो चुके छह अभ्यर्थियों को आठ साल बाद औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार एलटी ग्रेड भर्ती 2018 में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न विषयों के ओवरएज अभ्यर्थियों की ओर से उच्च न्यायालय में याचिकाएं दायर की गई थी। याचिका संख्या 9614/2018 दिव्य प्रकाश मिश्रा व 32 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में दस अगस्त 2021 को पारित निर्णय तथा उच्चतम न्यायालय में योजित एसएलपी (सिविल) डायरी संख्या (एस) 46943/2023 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग बनाम दिव्य प्रकाश मिश्रा व अन्य में 13 जनवरी 2026 को पारित निर्णय के क्रम में सामाजिक विज्ञान पुरूष व महिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.