देवरिया, अप्रैल 23 -- देवरिया, निज संवाददाता आठ साल बाद भी नपं में 87 लाख के गबन की वसूली नहीं गयी। शासन के निर्देश पर तीन सदस्य कमेटी की जांच में बरियारपुर नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता मिली।वित्तीय वर्ष 2017-18 में बिना जेम पोर्टल के 87 लाख के बिजली, सफाई के सामानों की खरीद की गयी थी। पूर्व अध्यक्ष और रिटायर ईओ से 50-50 फीसदी धनराशि वसूलने का आदेश हुआ था। लेकिन अब तक वसूली नहीं होने पर जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं। इस दौरान रिटायर ईओ की भी मौत हो गयी। प्रशासन ने पत्र भेजकर शासन से वसूली की कार्रवाई की जानकारी मांगा है।प्रदेश में एक सितंबर-2017 से ई-निविदा प्रभावी हो गयी। नगर निकायों में सामग्री की खरीद जेम पोर्टल से करने का निर्देश हुआ। लेकिन नगर पंचायत बरियारपुर ने शासनादेशों का उलंघन कर सफाई एवं विद्युत सामग्री उत्तर प्रदेश लघु उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.