बुलंदशहर, जनवरी 5 -- पहासू क्षेत्र के गांव रसूलगढ़ स्थित दीन दयाल राजकीय इंटर कालेज में आठ साल बाद विद्युत लाइन का कनेक्शन जोड़ा गया है। तीन दिन पूर्व आपके प्रिय समाचार पत्र हिंदुस्तान ने*इंटर कालेज में विद्युत कनेक्शन नहीं,बच्चे परेशान*शीर्षक से बिजली की समस्या का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस समाचार का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को लताड़ लगाई। पावर कारपोरेशन के अधिकारी हरकत में आये तथा रविवार में ही पोल गाड़ने तथा लाइन खींचने का काम शुरू हो गया। विदित हो कि इंटर कालेज में करीब 300 से अधिक छात्र छात्राये शिक्षा ग्रहण कर रहे है,बिजली बिना साइंस लैब उपकरण तथा कालेज के कम्प्यूटर धूल चाट रहे थे। कालेज के प्रधानाचार्य सिकन्दर पाल भारती तथा पूर्व पूर्व प्रधान व समाजसेवी मनोज शर्मा ने विद्युत लाने की मुहिम में हिंदुस्तान...