आठ साल का इंतजार खत्म, बुधवार से सिरका और पैंकी घाट से शुरू होगा बालू उठाव
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब आठ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जिले में वैध रूप से बालू का उठाव शुरू होने जा रहा है। बुधवार से सिरका और पैंकी बालू घाटों से बालू का उठाव प्रारंभ होगा, जिससे निर्माण कार्यों में आ रही परेशानियां दूर होने की उम्मीद है। जिले में लंबे समय से बालू घाटों की नीलामी नहीं होने के कारण निजी और सरकारी दोनों तरह के निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे। लोगों को मजबूरी में अवैध स्रोतों से बालू खरीदना पड़ रहा था। हालांकि 19 फरवरी 2025 में जिले के छह बालू घाटों सिरका, पैंकी, टोकीसूद-1, टोकीसूद-2, लाइयो और हेसापोड़ा की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई थी। इनमें से सिरका, पैंकी और टोकीसूद-2 घाट को पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। सिरका और पैंकी घाटों का निबंधन त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.