ललितपुर, मई 19 -- ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचात मर्रौली में शादी के दो दिन बाद ससुरालियों को नशीला हलुआ खिला जेवरात लेकर फरार लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने उसके साथियों के साथ धर दबोचा। आरोपितों के पास से सोने और चांदी के आभूषण संग नगदी और मोबाईल फोन बरामद हुए। न्यायालय में पेश करके सभी को जेल भेज दिया गया। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मर्रोली निवासी रहीश पुत्र खिलन सिंह ने बार को शिकायती पत्र देकर बताया था कि विगत 11 मई को उसकी कोर्ट मैरिज ग्राम जाफरानपुर चंदौली निवासी रागिनी पुत्री लल्लू सोनकर के साथ हुई थी। ग्राम मिदरवारा थाना कोतवाली महरौनी निवासी साहब सिंह पुत्र शिवराज सिंह ने यह विवाह कराया था और इस एवज में उसने पैसे भी लिए थे। दुल्हन ससुराल में दो दिन रही और विगत 13 मई की रात उसने नशीला पदार्थ मिलाकर पकाया हलवा ससुरा...