मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- नगर पालिका प्रशासन ने राजस्व वसूली के लिए बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने आठ सरकारी विभागों को हाउस और वॉटर टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजा है। इन विभागों पर करीब 5.81 करोड़ रुपये का हाउस और वॉटर टैक्स बकाया है। सबसे अधिक कर मंडी समिति और पुलिस लाइन पर बताया जा रहा है। शासन ने नगर पालिका के राजस्व वसूली में बढोत्तरी की है। अब नगर पालिका को 31 मार्च 2026 तक करीब 13.80 करोड रुपए की राजस्व वसूली करनी है। यह लक्ष्य शासन स्तर से निर्धारित किया गया है। नगर पालिका ने अभी तक 56 प्रतिशत वसूली की है। मंडी समिति पर करीब 3.86 करोड, पुलिस लाइन पर 98 लाख, विकास भवन पर 35 लाख, आयकर पर 70 हजार, तहसील सदर पर 19 लाख, जिला अस्पताल पर 32.50 लाख, लोक निर्माण विभाग पर 9 लाख और तहसील के रिकार्ड रूम पर 1.20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.