इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा। मिडडे मील में लापरवाही बरतने पर बीईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिले में अलग-अलग स्थान पर स्थित आठ इंटर कॉलेज में 16 से 28 फरवरी तक एक भी दिन मिड डे मील नहीं बना। यह सूचना मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने संबंधित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि इन स्कूलों में एक भी दिन मिडडे मील न बनने से यह स्पष्ट है कि लापरवाही बरती जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी योजना के कार्यान्यन में रुचि नहीं ले रहे। बीएस ने कहा है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके मिड डे मील न बनने के संबंध में अपनी आख्या 21 अप्रैल तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दें। यह भी पढ़ें- स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को जल्द करें पूरा

हिंदी हिन्दुस्तान ...