गाजीपुर, जून 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। कुसुम्ही कला स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मर पिछले लगभग आठ वर्षों से निष्क्रिय पड़ा हुआ है, जिसके कारण केंद्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली न होने से स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को आवश्यक सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र तक आने वाली मुख्य विद्युत लाइन रास्ते में ही टूट चुकी है। इसके चलते वर्षों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली के अभाव में यहां पहले संचालित होने वाली प्रसव सेवाएं भी बंद हो गई हैं। केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा उपकरण और अन्य संसाधन उपयोग के अभाव में धूल फांक रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बिजली न रह...