आठ वर्षीय मासूम से समुदाय विशेष के वृद्ध ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, जून 17 -- पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता के साथ बाजार गई आठ वर्षीय मासूम लापता हो गई। खोजबीन के दौरान मंगलवार को बच्ची पड़ोस के एक गांव में मिली। एक वीडियो के आधार पर परिजनों ने पड़ोस के एक गांव के निवासी 68 वर्षीय वृद्ध पर मासूम का अपहरण करके दुष्कर्म करने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपनी आठ वर्षीय पुत्री के साथ गांव के समीप स्थित ग्राम भिकारीपुर में लगने वाले बाजार में खरीददारी करने गया था। इस दौरान बच्ची अचानक बाजार से लापता हो गई। पिता को लगा कि वह घर पहुंच गई होगी। घर आकर जानकारी करने पर पता चला कि बच्ची पहुंची ही नहीं। बच्ची की तलाश के दौरान मंगलवार को पड़ोस के एक गांव में लावारिस बच्ची मिलने की फोन कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.