अमरोहा, सितम्बर 29 -- रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने घटना के 112 दिन बाद सोमवार को 21 वर्षीय आरोपी फरमान को दोषी करार दिया। आठ जून 2026 को हुई वारदात के अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और पुलिस ने गिरफ्तारी के महज 72 घंटे में चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट प्रथम की अदालत मंगलवार को सजा के प्रश्न पर सुनवाई करेगी। घटना आठ जून की है। क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति का परिवार रहता है। घटना वाले दिन उनकी आठ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला फरमान बच्ची को बहलाकर बुग्गी पर बैठाकर खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई।...