शाहजहांपुर, मई 27 -- मिर्जापुर। जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव परतापुर निवासी नरवीर पुत्र रतीपाल ने मिर्जापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि उसका 8 वर्षीय बेटा प्रयांश 19 मई 2026 से लापता है। पीड़ित के अनुसार गांव सिंगहा युसुफपुर निवासी लालाराम उर्फ महातिया उसे ई-रिक्शा पर बैठाकर ले गया था। आरोप है कि लालाराम बच्चे को ढाई चौराहे पर पेप्सी के लिए पैसे देकर छोड़कर चला गया, जिसके बाद से बालक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...