संभल, मार्च 2 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का आरोप सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बालक को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बच्चे के परिजनों के मुताबिक 22 फरवरी की शाम गांव के ही दो युवक बालक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। कुछ देर बाद बालक घर लौटा तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल मे...