फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण के करीब 21 साल पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र की अदालत ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कन्नौज के हृदय नगला निवासी नत्थू और तालग्राम क्षेत्र के नरदाह गांव निवासी राजपाल को अदालत ने दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। दोनों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आठ वर्षीय बच्चा 12 जनवरी 2005 को स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने जांच के बाद उसे कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हृदय नगला गांव से बरामद किया था। सरकारी वकील संजीव कुमाार पाल और अनुज कुमार ने बताया कि नगला कन्हई निवासी विवेकानंद वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आठ वर्षीय दिव्यांशु सरस्वती शिशु मंदिर जहानगंज में पढ़ता है। 12 जन...