शामली, मई 21 -- कांधला। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाओं में गांव किंवाना की 8 वर्षीय बच्ची और कस्बे के एक युवक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इन घटनाओं के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। गुरूवार को गांव किवाना निवासी इरफान की 8 वर्षीय पुत्री सुहाना ईंट भट्टे पर मौजूद थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक उस पर झपट पड़ा और उसे काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह उसे कुत्ते के चंगुल से बचाया। यह भी पढ़ें- आठ वर्षीय बच्ची समेत दो घायल, एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए हमले में बच्ची घायल हो गई। दूसरी घटना कस्बे के मोहल्ला खेल में हुई, जहां अजय नामक युवक अपनी चाट की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में एक आ...