मेरठ, मार्च 16 -- थाना कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में खरीदारी के दौरान मां से बिछड़ी आठ वर्षीय बच्ची को पुलिस ने तीन घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी एक महिला रविवार को अपनी आठ वर्षीय पुत्री के साथ भगत सिंह मार्केट में खरीदारी करने गई थी। बच्ची अचानक मां से बिछड़कर कहीं चली गई। थाना कोतवाली पुलिस ने तुरंत ही आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने तीन घंटे के भीतर बच्ची को बरामद कर लिया। उधर, कोतवाली थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.