धनबाद, दिसम्बर 25 -- कतरास, प्रतिनिधि। काको-धनबाद आठ लेन सड़क पर जमुआटांड़ के पास मंगलवार की रात करीब 9 बजे सड़क दुर्घटना में बस्ताकोला निवासी बीसीसीएलकर्मी श्रीराम कुमार (32) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी कविराज राज शर्मा (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि श्रीराम कुमार काको में एक साथी से मुलाकात कर बाइक (संख्या जेएच 10 एटी/1230) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामकनाली ओपी अंतर्गत आठ लेन मोड़ के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्रीराम कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं कविराज राज शर्मा का इलाज समाचार लिखे जाने तक ज...