धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। आठ लेन सड़क धंसने की जांच होगी। विधानसभा में बुधवार को यह मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उठाया। इसपर संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार मामले की जांच कराएगी और जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा कि यह सड़क वर्ल्ड बैंक से चार सौ करोड़ से अधिक की लागत से कर्ज लेकर बनी है। सड़क बने अभी कुछ समय हुए हैं और कई बार वह धंस चुकी है। मामले की जांच कराई जाए और आवश्यकजानुसार कार्रवाई हो। एक अन्य मामले में विधायक ने धनबाद में आरटीओ (रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) खोलने की मांग की, ताकि वाहनों को परमिट आदि मिल सके। कहा कि धनबाद कमिश्नरी शहर नहीं लेकिन उद्योग बहुल जिला होने के कारण धनबाद, बोकारो व गिरिडीह आदि की सुविधा को देखते हुए सरकार को धनबाद में आरटीओ ऑफिस खोलने पर विचार करना चाहिए। ...