दरभंगा, जनवरी 31 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में पुलिस ने विजय सदा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके के घर से आठ लीटर देसी शराब बरामद किया है। जमालपुर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि ढंगा गांव में शराब का निर्माण किया जा रहा है। वे सूचना के सत्यापन के क्रम में ढंगा गांव पहुंचे और देसी शराब के कारोबारी ढंगा गांव निवासी पवन सदा के पुत्र विजय सदा को गिरफ्तार किया और उसके घर से एक गैलन में रखे आठ लीटर देसी (चुलाई हुई) शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि देसी शराब के कारोबारी विजय सदा को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.