बेगुसराय, फरवरी 24 -- मंसूरचक। प्रखंड के भवानीपुर गांव में सोमवार रात पुलिस गश्ती गाड़ी को देख एक युवक भागने लगा जिसे थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय ने पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गए युवक की जब तलाशी ली गई तो एक बड़े डिब्बे में आठ लीटर देसी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरघाट गांव निवासी स्व. किशुनी महतो के पुत्र रोहित कुमार के रुप में की गई है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.