हापुड़, अप्रैल 22 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने ठगों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य भोले भाले लोगों को बातों में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इस गिरोह के सदस्यों ने 19 अप्रैल को एक युवक को 8 लाख रुपये का मुनाफा दिलाने के नाम पर तीस हजार रुपये, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी , वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की है। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मोड़ जवाहर गंज मंडी निवासी अजय कुमार ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- युवक को आठ लाख का मुनाफा दिलाने का लालच देकर की ठगी जिसमें बताया गया कि 19 अप्रैल की शाम पांच बजे वह ग्राम असौड़ा जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा था। जहां से सवारी का इंतज...