भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मद्य निषेध परीक्षा में हुए फर्जीवाड़ा मामले की जांच तेज कर दी गई है। इस मामले में सोमवार भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की टीम को अनुसंधान में क्रम में 40 से अधिक व्यक्ति से आरोपियों के मोबाइल में चैट मिला है। जिसके आलोक में पुलिसिया अनुसंधान को और भी तेज कर दिया गया है। आरोपियों से मिले इनपुट के आलोक पर भी पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। इस चैट में वित्तीय लेनदेन समेत अन्य कई तरह की बात की गई है। चैट से स्पष्ट हुआ है कि इस गिरोह का तार पूरे बिहार में फैला है। इसकी कड़ी झारखंड में भी जाकर मिल रही है। बताया जाता है कि कुछ लोग झारखंड में भी बैठकर इस तरह के गोरखधंधा में अपनी महती भूमिका न...