हरदोई, अप्रैल 3 -- संडीला। सनई गांव निवासी ब्रजेश ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ग्रामीणों से उसे जानकारी मिली कि सगीर ने प्रियांशी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सगीर, नौशाद, प्रियांशी, गजराज, रजाना, राहुल और मुरली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...