अमरोहा, मार्च 29 -- अमरोहा, संवाददाता। मायके से आठ लाख रुपये नहीं दिलाने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुर बेलजुड़ी पीरूमदारा निवासी स्व. गजराम सिंह की बेटी अंजली की शादी 15 दिसंबर 2021 को अमरोहा शहर के मोहल्ला मेहम्दी सराय के रहने वाले नीरज संग हुई थी। अंजली के मुताबिक मां शकुंतला देवी ने शादी में हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतरिक्त दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उस पर मायके से आठ लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों न...