प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज। आबकारी विभाग की आवंटन न होने वाली दुकानों की ई-लॉटरी में भी अजब गजब मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक ऐसी दुकान को लेने के लिए लोगों ने डेढ़ करोड़ रुपये दे दिए, जिसका साल भर का लाइसेंस शुल्क तो आठ लाख 15 हजार रुपये जमा हुए और इसके लिए एक करोड़ 73 लाख रुपये आवेदन मात्र से प्राप्त हुए। वहीं तीन लाख 60 हजार रुपये में उठने वाली एक दुकान के लिए 58 लाख 50 हजार रुपये लाइसेंस शुल्क से प्राप्त हुए। दरअसल, आबकारी विभाग एक दुकान पर आवेदन के 50 हजार रुपये लेता है। यह राशि वापस नहीं होती है। ऐसी दुकानें जिनका साल का कोटा कम होता है, उसकी मांग अधिक होती है। जिले में घूरपुर की अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए 346 आवेदन आए। जिससे एक करोड़ 73 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं खजौरी की शराब की दुकान जिसका लाइसेंस शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.