भभुआ, अप्रैल 11 -- अनुभव के शतक से फाइनल में कमलाकर पर भारी, अंत तक चला रोमांच अजय बेस्ट बैटसमैन और दानिश खान बने बेस्ट बॉलर ऑफ द लीग (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच शनिवार को स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सनराइज क्रिकेट क्लब ने कमलाकर क्रिकेट क्लब को 8 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का फैसला आखिरी ओवर तक टिका रहा, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज की टीम ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 264 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुभव सिंह ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को मजबूती दी। अजय कुमार ने 73 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि विकास पटेल ने 30 रन बनाए। अलीजान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.