देवघर, नवम्बर 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिला नियोजनालय परिसर देवघर में जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र के 02 नियोजक / कंपनी तथा रोजगार तलाश रहे 61 स्थानीय युवक-युवतियों ने भाग लिया। इस भर्ती कैंप में नियोजकों द्वारा रोजगार तालाश रहे स्थानीय 35 युवक-युवतियों को शार्ट लिस्टेड किया गया और अंतिम रूप से चयनित 08 युवक-युवतियों के बीच ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर का वितरण किया गया। इस दौरान भर्ती-कैंप में सेवा सहयोग प्रतिभूति और सुविधा प्रबंधन व एक्सप्रेस जॉब कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। इसके साथ ही इस भर्ती-कैंप में प्रमुख रूप से एकाउंटेंट, होम केयर नर्स, डिलिवरी ब्वॉय, अपरेंटिस, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एक्सक्...