चतरा, मार्च 29 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी रिजनल कमिटी के प्रवक्ता कर्मवीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लातेहार और आसपास के क्षेत्रों में हुए कई युवकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है। संगठन ने दावा किया है कि गिरफ्तार किए गए सभी युवक निर्दोष हैं और उन्हें बिना ठोस सबूत के फंसाया गया है। कहा कि 16 और 17 मार्च 2026 की रात तथा शाम के दौरान हजारीबाग पुलिस द्वारा लातेहार जिले के विभिन्न गांवों से कई युवकों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। इनमें सुंदेश मुंडा, लाल मोहन मुंडा, सर्वेंद्र गंझू, रविंद्र गंझू, विरेंद्र मुंडा, सुनील मुंडा, अनिल मुंडा और संजय मुंडा सहित कुल आठ युवक शामिल हैं। संगठन का कहना है कि ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और आम नागरिक हैं, जिनका किसी संगठन से कोई संबंध नहीं है। कमेटी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.