एटा, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत अलीगंज तहसील क्षेत्र में 8 मृतक किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। घरवालों के खातों में 5-5 लाख रुपये की धनराशि सीधे डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई। तहसीलदार संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 17 मृतक किसानों के परिवारों के आवेदन प्राप्त हुए थे इनमें से जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आठ किसानों के परिजनों को योजना का लाभ दे दिया गया है। शेष मामलों में भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिसके बाद जल्द ही उनके खातों में भी सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। तहसील स्तर से प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.