मैनपुरी, जून 8 -- पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की पहली पाली में एक महिला अभ्यर्थी रोते हुए केंद्र से बाहर निकली। अभ्यर्थी ने आरोप लगाया कि परीक्षा खत्म होने से आठ मिनट पहले ही उसकी ओएमआर शीट ले ली गई। जब उसने केंद्र पर लगे पुलिस अधिकारियों से बात की, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। वह रोते हुए व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए चली गई। रोते हुए युवती का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जनपद आगरा निवासी युवती सीमा सोमवार को सुबह की पाली में नगर के आरसी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आयी थी। यह भी पढ़ें- आठ मिनट पहले ले ली ओएमआर शीट, रोते हुए निकली अभ्यर्थी परीक्षा संपन्न होने के बाद वह केंद्र से रोते हुए बाहर निकली। सीमा ने आरोप लगाया कि परीक्षा समाप्त होने से लगभग आठ मिनट पहले ड्यूटी पर मौजूद महिला शिक्षक ने उसकी ओएमआर...